BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर पंडरिया मंडल में संगोष्ठी का आयोजन, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आह्वान पर और जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में पंडरिया मंडल द्वारा पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रूपेश जैन ने रानी अहिल्याबाई के जीवन चरित्र और उनके योगदानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे नारी शक्ति, न्याय और लोकसेवा की प्रतीक थीं।

 

मंडल प्रभारी नवल किशोर पांडे ने भी उनके जीवन और आदर्शों पर विचार साझा किए। मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदनी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्र कुमार सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, गजपाल साहू, वीरेंद्र शर्मा, जनक चंद्राकर, मंडल कोषाध्यक्ष हरीश जैन, देवेंद्र गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष पवन कुंभकार, रवि साहू, वर्षा साहू, मंत्री राम कुमार सोनी, पूर्णिमा शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पंडरिया मंडल के कार्यकर्ताओं में भास्कर देवांगन, दिलीप जैन, सत्येंद्र चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरोत्तम साहू, हरि साहू, पूरन राजपूत, अमन पाठक, विक्की यादव, अनुराग सिंह, नारायण सोलंकी, अनुराधा शर्मा, शेरा धावलकर, भूपेंद्र कुर्रे, कमलेश धूलिया, श्यामा चरण बंजारा, अमरनाथ धवलकर, धनसाय भास्कर, साहेब लाल ठाकुर, त्रिफला साहू, राजू साहू, रामफल यादव, महेश चंद्राकर, इंद्रजीत सिंह, नंदकिशोर यादव की उपस्थिति रही।

 

मातृशक्ति की उपस्थिति में पुष्पलता राज, प्रभा देवांगन, संगीता हलवाई, शोभा धावलकर सहित अनेक बहनों ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

 

कार्यक्रम का समापन रानी अहिल्याबाई होलकर के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा और संकल्प के साथ हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अवैध करणी कृपा उद्योग के विरुद्ध किसान मोर्चा का बिगुल, 1 मई को महासमुंद जिलाधीश कार्यालय का होगा घेराव”

Bhuvan Patel

पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

Bhuvan Patel

कवर्धा से चौंकाने वाला मामला – आदिवासी युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में हंगामा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!