BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईसमाचारसिटी न्यूज़

जिला कबीरधाम में श्री सदगुरु कबीर साहब प्रगट उत्सव समारोह का भव्य आयोजन, पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब जी का होगा शुभागमन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में पंथ श्री  गृंधमुनि नाम साहब कॉलेज मैदान में दिनांक 30 एवं 31 मई को श्री सदगुरु कबीर साहब प्रगट उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर परम पूज्य पंथ श्री नवोदित वंशाचार्य उदयमुनि नाम साहब जी एवं राष्ट्रीय महिला प्रतिनिधि परम पूज्यनीय किरण दीदी जी का आगमन मुख्य आकर्षण रहेगा।
उत्सव की शुरुआत 30 मई को प्रातः 8 बजे साधु-संतों और महंतों द्वारा भजन-सत्संग से होगी जो निरंतर चलेगा। 31 मई को प्रातः 11 बजे पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब जी का आगमन होगा, जिनका स्वागत लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात निशान पूजा, आशीर्वचन, भेट-बंदगी तथा सायं 6 बजे आनंदी चौका आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक भोजन भंडारा की व्यवस्था की गई है। इस आयोजन की रूपरेखा हाल ही में आयोजित बैठक में तैयार की गई, जिसमें नवयुवक मंडल एवं अमीन माता महिला मंडल को विभिन्न सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई — जैसे व्यवस्था, भोजन भंडारा, सभा मंच, पार्किंग, पेयजल, बिजली, एवं शोभायात्रा।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पदाधिकारियों का चयन किया गया:
🔹 अध्यक्ष: श्री ईश्वरी साहू
🔹 उपाध्यक्ष: डॉ. रूपनाथ मानिकपुरी
🔹 कोषाध्यक्ष: सीताराम साहू
🔹 सचिव: सुदर्शन साहू
🔹 सहसचिव: सुखनंदन साहू
🔹 विशेष सहयोगी: KDVM जिला प्रतिनिधि रोशन साहू
इस महत्वपूर्ण बैठक में कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें कालिदास मानिकपुरी, झारिया गुरुजी, टूमन साहू, महंत अमृत दास, ब्रह्म पटेल, गोवर्धन साहू, अशोक साहू, लक्ष्मीन साहू, खिलेश्वरी, दीपा, शिशुपाल साहू, दानी मानिकपुरी, गुरुदास मानिकपुरी, खेमसिंह साहू आदि शामिल थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधानसभा में किसान पुत्र के विधायक बनने से किसानों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी – रवि चंद्रवंशी

Bhuvan Patel

दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: अलग-अलग गांवों में युवकों ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

cradmin

समाज की नसीहत बनी सज़ा: रायपुर में डॉक्टर पर हमला, प्रेमी युगल ने टोके जाने पर बरसाए पत्थर और लात-घूंसे

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!