BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का मानवीय पहल: दसरू को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, संतु बैगा को मिली नई राह की बैसाखी”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
दिव्यांगजनों के जीवन में सहूलियत और स्वावलंबन की रोशनी पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और सार्थक कदम बढ़ाया है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में आयोजित एक सादे किन्तु भावपूर्ण कार्यक्रम में दो हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए।
कार्यक्रम में ग्राम जोकपानी (ग्राम पंचायत लब्दा) के निवासी श्री दसरू सिंह मरकाम को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। ट्राइसाइकिल हाथों में आते ही दसरू के चेहरे पर उभरी मुस्कान बता रही थी कि यह साधन उनके दैनिक जीवन में कितनी बड़ी बदलाव की शुरुआत है। दसरू ने बताया कि अब वे न केवल आवागमन बल्कि अपनी रोज़मर्रा की जरूरतें भी बिना किसी पर निर्भर हुए पूरी कर सकेंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार जताते हुए कहा—“यह मदद मेरे लिए नई आशा है, मेरा नया सहारा है।”
इसी क्रम में ग्राम झुरगी दादर से विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के श्री संतु बैगा को एक जोड़ी मजबूत और हल्की बैसाखियाँ प्रदान की गईं। बैसाखियाँ मिलने के बाद उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। संतु ने कहा कि अब वे अपने कामकाज और जरूरी गतिविधियों को स्वतंत्र रूप से कर पाएंगे।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस मौके पर कहा कि दिव्यांगजन किसी भी स्थिति में सुविधाओं के अभाव में पीछे न छूटें—यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया कि ऐसे पात्र और जरूरतमंद लोगों को निरंतर चिन्हित कर सहयोग दिया जाए, ताकि उनके जीवन में आत्मविश्वास और स्वतंत्रता दोनों बढ़ें।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की उपस्थिति ने इसे और अधिक सार्थक बना दिया

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कापादह में महिला स्व-सहायता समूह के कार्य में बाधा: सरपंच से तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा

Bhuvan Patel

बरसात में मात्र 37 दिनों में पुलिया निर्माण! जिला खनिज न्यास निधि से नदी किनारे अनावश्यक काम, नियमों की उड़ाई गई धज्जियाँ

Bhuvan Patel

“कांग्रेस नेता की पिस्टल से चली गोली, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी, आरोपी गिरफ्तार”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!