BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरमुंगेलीसिटी न्यूज़

इमारती लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग  बल्कि पुलिस की सख्त कार्रवाई, लाखों की लकड़ी जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में आज अवैध रूप से की जा रही इमारती लकड़ी की तस्करी का पर्दाफाश किया गया। लोरमी-मुंगेली मार्ग स्थित ग्राम झाफल में चेकिंग के दौरान एक छोटे हाथी वाहन (क्रमांक CG 28 K 6315) से हल्दु प्रजाति की 7 नग लकड़ियाँ बरामद की गईं, जिसकी बाजार कीमत लगभग 40,000 रुपये आंकी गई है।
वाहन चालक लालू राजपूत (34 वर्ष) और वाहन स्वामी त्रिभुवन सिंह राजपूत, दोनों निवासी बिठलदा, द्वारा लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। टीम ने तुरंत वाहन, लकड़ी और आरोपियों को वन विभाग के सुपुर्द किया, जहाँ वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई “ऑपरेशन बाज” के तहत की गई, जिसके दौरान 19 से 29 मई तक मुंगेली जिले में शराबखोरी, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर भी शिकंजा कसा गया। इस अभियान में:
39 शराबियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
1 कच्ची शराब विक्रेता और 2 शराब तस्करी प्रकरणों में 4 आरोपी जेल भेजे गए
2 सटोरिए गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रस्तुत
30 शांति भंग करने वालों पर 17 प्रकरण दर्ज
20 ट्रैफिक उल्लंघन मामलों में 6,000 रुपये जुर्माना वसूला गया
पुलिस द्वारा नियमित रूप से मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाने और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
मुंगेली पुलिस का संदेश साफ है — कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जन्माष्टमी पर पौधारोपण, समिति सदस्यों को मिले टी-शर्ट – पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Bhuvan Patel

आपरेटर ने राइस मिल के ताला का डूप्लीकेट चाबी बनाकर 09 लोगो के साथ किया चोरी 

Bhuvan Patel

शिक्षा प्रकोष्ठ में सशक्त नियुक्ति: टेसूलाल धुरंधर को भाजपा छत्तीसगढ़ ने दी बड़ी जिम्मेदारी”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!