BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सरकारी कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला गरमाया, SDOP पर उठे सवाल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जनपद पंचायत भैरमगढ़ के तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम एवं ग्राम पंचायत सचिव बाबू राव, जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवासों का निरीक्षण कर ग्राम उसकापटनम से लौट रहे थे, तब ग्राम तुमला में एक चौंकाने वाली घटना घटी।
कुटरू के एसडीओपी बृज किशोर यादव पर आरोप है कि उन्होंने रास्ते में कार से उतारकर तीन सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। इस घटना में कर्मचारियों को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। बताया गया कि पीड़ित कर्मचारियों में से दो अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
इस अमानवीय घटना के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। मनरेगा महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर ने दोषी अधिकारी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि न्याय नहीं मिला तो कर्मचारी वर्ग कार्य बहिष्कार जैसे कठोर कदम उठाने को बाध्य होगा।
इस बीच सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी थाना भैरमगढ़ पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही, जिला मुख्यालय में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
घटना ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। अब निगाहें इस पर हैं कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और कर्मचारियों को कितना न्याय मिल पाता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मदिरा प्रेमियों में खुशी की लहर, नहीं बढ़ रहे भाव , एक अप्रैल से नई नीति लागू

Bhuvan Patel

मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने प्रदीप कैवर्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

Bhuvan Patel

रोशनी के पर्व से पहले अंधेरे में डूबा नगर—पांडातराई नगर पंचायत की बिजली कटी, जल संकट गहराई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!