BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कार्रवाई: पुलिस ने 22 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस चौकी पोंडी की टीम ने ग्राम सारंगपुर चौबट्टा क्षेत्र में छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में मिथुन यादव नामक युवक के कब्जे से 22 पौवा देशी शराब बरामद की गई। आरोपी के पास शराब रखने अथवा बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्पष्ट है—अवैध शराब के कारोबार को जड़ से समाप्त करना। जिले में इस प्रकार के अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें, ताकि अपराध मुक्त समाज की दिशा में और मजबूत कदम बढ़ाए जा सकें।
इस कार्रवाई में एएसआई संदीप चौबे एवं चौकी पोंडी के स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वीरेंद्र नगर स्कूल मैदान में मवेशी का शव दो दिन से सड़ा — बच्चों की पढ़ाई बाधित, संक्रमण फैलने का खतरा

Bhuvan Patel

कबीरधाम: अविवाहित बालिका ने जन्म दिया नवजात शिशु, शिशु की हालत नाजुक — प्रशासन को अब तक जानकारी नहीं

Bhuvan Patel

कलयुगी बेटे का खौफनाक कारनामा – मां पर हंसिया से किया प्राणघातक हमला, गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!