BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

पशु तस्करी का भंडाफोड़: छह आरोपी गिरफ्तार, 60 मवेशी जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पशु तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कबीरधाम जिले की तरेगांव जंगल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 60 मवेशी बरामद किए गए हैं।
ग्राम मछरीरेवार के पास जंगल क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीण दिलीप नायक ने सूचना दी कि छह लोग—तीन पुरुष और तीन महिलाएं—लगभग 60 मवेशियों को डंडों से पीटते हुए मध्यप्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके पर पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में भगतसिंह मरावी, रामलाल यादव, बुद्धूलाल यादव, चमेली बाई, सुनीता बाई और सोनारिन बाई शामिल हैं। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के डिण्डौरी जिले के ग्राम उसरीभूंडी के निवासी हैं।
पुलिस ने 9 बछियों, 28 गायों और 23 बछड़ों सहित कुल 60 मवेशियों को जब्त किया, जिनकी अनुमानित कीमत ₹2.70 लाख है। मवेशियों को तरेगांव जंगल के कांजी हाउस में रखा गया है। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे।
इस मामले में थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 11/2025 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 व 10 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं पशु तस्करी या पशुओं के साथ क्रूरता की जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा गणतंत्र दिवस पर कवर्धा के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण

Bhuvan Patel

भुगतान के बिना गन्ना किसानों की होली बैरंग :- नवीन जायसवाल

Lomesh Patel

डीपीएस कवर्धा में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष आयोजन, छात्रों ने लिया ‘हरित संकल्प’

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!