BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

युक्तियुक्तकरण योजना के विरोध में पंडरिया में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बीईओ कार्यालय का किया घेराव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर युक्तियुक्तकरण योजना के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने व्यापक प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडी चौक में एकत्र कार्यकर्ताओं ने नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी राव को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सभा कर विरोध प्रदर्शन आरंभ हुआ।
प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी ने आरोप लगाया कि “भाजपा सरकार शिक्षा का भगवाकरण कर रही है। सरकारी स्कूलों को बंद कर सरस्वती शिशु मंदिर जैसी संस्थाओं को बढ़ावा देने के लिए युक्तियुक्तकरण योजना लाई गई है। 2028 में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।”
पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने कहा, “युक्तियुक्तकरण से प्रदेश के लगभग 10,000 स्कूल बंद हो जाएंगे और हजारों शिक्षकों की नौकरी पर संकट आएगा। यह बच्चों के भविष्य के साथ घोर अन्याय है।”
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “साय सरकार डेढ़ साल में हर वर्ग को छल चुकी है। शालाएं बंद कर मधुशालाएं खोल रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं, बल्कि हाथ में शराब की बोतल थमाई जा रही है।”
युवा नेता मनीष शर्मा ने चेतावनी दी, “अगर सरकार युक्तियुक्तकरण का निर्णय वापस नहीं लेती तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। 57,000 शिक्षकों की भर्ती का वादा कर 10,000 से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं।”
युवा नेता आनंद सिंह ने कहा, “सरकार केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसका सबसे बुरा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा।”
किसान नेता रवि चंद्रवंशी ने कहा, “स्कूल बंद कर शराब दुकानें खोलना अत्यंत निंदनीय है। यह योजना भाजपा सरकार की निकृष्ट सोच का परिचायक है।”
सभा को जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा चंद्राकर, योगेश्वर चंद्राकर, घनश्याम साहू, रवि मानिकपुरी, ललित धुर्वे, संजू तिवारी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
रैली के रूप में निकले कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बीईओ कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस बल की मौजूदगी के बीच उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष राधेलाल भास्कर, खोवाराम भास्कर, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शारदा सोनवानी, चंद्रभान टंडन, प्रहलाद निर्मलकर, अंगद शिव, राजकिरण ठाकुर, सुजीत कुम्भकार, दिलीप चंद्रवंशी, मुकेश संवरा, सुनील ठाकुर, नानुकलाल गढ़ेवाल, तिरथ साकत, मनोज राजपूत, शुभाष पूरी गोस्वामी, सुजीत गायकवाड़, शिव गायकवाड़, त्रिलोकचंद निर्मलकर, आशीष गुप्ता, वैभव ठाकुर, सुजल ठाकुर, आशीष साहू, सुसेन चंद्रवंशी, सतीश कोठारी, कन्हैया रजक, विमल साहू, प्रिंस प्रताप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

श्रद्धा, संकल्प और सनातन परंपरा का जीवंत संगम बनी कांवड़ यात्रा — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा और शिवभक्तों का आत्मीय स्वागत किया

Bhuvan Patel

प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर डबराभाट–बरबसपुर मार्ग के मुरूम सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, दो लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

Bhuvan Patel

दो बच्चे की बाप ने नाबालिक बालिका का किया अपहरण , गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!