BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

92 लाख रुपये की लागत से मिले स्वच्छता वाहन और उपकरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया को कचरा मुक्त और स्वच्छ बनाने संकल्पबद्ध : विधायक भावना बोहरा
पंडरिया। नगर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सोमवार को नगर पालिका परिषद पंडरिया के अंतर्गत 92 लाख 27 हजार रुपये की लागत से खरीदे गए विभिन्न स्वच्छता उपकरणों और वाहनों का लोकार्पण किया।

लोकार्पित संसाधनों में 1 जेसीबी मशीन, 2 मिनी टिप्पर, 6 ई-रिक्शा (डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए), 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 लो बेड ट्रेलर और 10 व्हील बैरो शामिल हैं। इस मौके पर उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में भागीदारी की अपील की।
भावना बोहरा ने कहा कि “डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में पंडरिया नगर में अधोसंरचना विकास, सौंदर्यीकरण और कचरा प्रबंधन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारा लक्ष्य पंडरिया को स्वच्छ, समृद्ध और आदर्श नगर के रूप में विकसित करना है।”
उन्होंने बताया कि नगर के लिए अब तक लगभग 24 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। वर्षों से लंबित हरिनाला पुल का कार्य अंतिम चरण में है और पंडरिया बायपास निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। इसके अलावा नगर में नए आवासों की स्वीकृति, स्कूलों के उन्नयन, सड़क, बिजली और पेयजल की व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
विधायक बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी योजनाओं से पंडरिया नगर तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष श्री सुमित तिवारी, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

देश को विकसित बनाने की प्रतिबद्धता पर आधारित है 2024 की मोदी गारंटी- अशोक साहू

Bhuvan Patel

“आदिवासी छात्रावासों की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति गठित, रतिराम भट्ट सहित 15 सदस्य शामिल”

Bhuvan Patel

कवर्धा में चौपाटी और समनापुर रोड निर्माण में देरी पर सख्ती: 15 दिन में दिखे प्रगति, वरना नोटिस- ब्लैकलिस्टिंग तय

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!