BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ग्राम झिरना की कृषि भूमि की नीलामी 18 जून को, आरंभिक राशि ₹22.05 लाख

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
तहसील पिपरिया अंतर्गत ग्राम झिरना स्थित 37.05 एकड़ कृषि भूमि को आगामी पांच वर्षों के लिए कृषि प्रयोजनार्थ खुली नीलामी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। यह नीलामी 18 जून 2025, बुधवार को प्रातः 11 बजे सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 15, नगर पंचायत पिपरिया में आयोजित की जाएगी।
भूमि का स्वामित्व नर्मदा कुण्ड सर्वराकार बालागीर पिता भुवनगीर के नाम दर्ज है। नीलामी की आरंभिक राशि ₹22,05,000 निर्धारित की गई है। भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को ₹2,00,000 की अमानत राशि 17 जून 2025 की संध्या 5 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट के रूप में तहसील कार्यालय, पिपरिया में जमा करनी होगी।
सफल बोलीदाता को कुल राशि का 10 प्रतिशत अनुबंध के साथ तथा शेष राशि चार समान वार्षिक किश्तों में चुकानी होगी। भूमि का उपयोग केवल कृषि प्रयोजन हेतु अनुमन्य होगा; अन्य किसी भी प्रयोजन पर प्रतिबंध रहेगा।
नीलामी प्रक्रिया कलेक्टर, कबीरधाम के न्यायालयीन आदेशानुसार संचालित होगी और किसी भी विवाद की स्थिति में कलेक्टर का निर्णय अंतिम व बाध्यकारी होगा। नीलामी की शर्तों और दस्तावेजों का विवरण जिला कबीरधाम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुशासन तिहार 2026: 22–24 अप्रैल आवेदन, 1 मई से 10 जून तक गांव-गांव समाधान शिविर

Bhuvan Patel

हथबंद की ज्योति बनीं ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा, बिहान योजना से पाई आत्मनिर्भरता

Bhuvan Patel

दीक्षा से पूर्व काजल डाकलिया का हुआ भावपूर्ण बहुमान, धर्ममय वातावरण में नगर ने दी शुभकामनाएं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!