BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

8 साल बाद टूटा खामोशी का पर्दा:  पुलिस ने अंधे कत्ल का किया सनसनीखेज खुलासा, एक वर्ष में 14 ब्लाइंड मर्डर सुलझे

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा में पुलिस ने वर्ष 2017 के एक 8 साल पुराने अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता कबीरधाम पुलिस की सतत निगरानी, गहन विवेचना, सशक्त मुखबिर तंत्र और कड़ाई से पूछताछ का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है।
पुलिस के अनुसार 17 मई 2017 को थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम अमनिया में 14 वर्षीय बालिका राजबाई गोड का शव कोलिहामाड़ा नाला के पास भेलवा पेड़ से चुनरी के सहारे फांसी पर लटका मिला था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हुआ, किंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य छिपाने का प्रकरण दर्ज किया गया, जो वर्षों तक अंधा कत्ल बना रहा।
वर्ष 2025 में पुराने लंबित मामलों की पुनः समीक्षा के दौरान इस प्रकरण को फिर से खोला गया। विवेचना के दौरान संदेहियों पर लगातार निगरानी रखी गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में एक अहम साक्षी का बयान सामने आया, जिसे न्यायालय में विधिवत दर्ज कराया गया। इसके बाद पूछताछ में यह तथ्य उजागर हुआ कि आरोपी दयाल उर्फ दयालाल बैगा द्वारा बालिका की गला दबाकर हत्या की गई थी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटकाया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि कबीरधाम पुलिस ने बीते एक वर्ष में जिले के 14 पुराने ब्लाइंड मर्डर मामलों का सफल खुलासा किया है। इनमें डॉक्टर दंपत्ति डबल मर्डर सहित कई चर्चित और जटिल हत्याकांड शामिल हैं। लगातार हो रहे इन खुलासों से पुलिस की विवेचनात्मक क्षमता और अपराधियों पर बढ़ते शिकंजे को रेखांकित किया जा रहा है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अपराध कितना भी पुराना क्यों न हो, कानून के दायरे से बाहर नहीं रह सकता। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुराने और जटिल अपराधों पर कार्रवाई की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्वस्थ पंचायत से सशक्त ग्राम की ओर : पंडरिया में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने भाजपा सरकार संकल्पित — भावना बोहरा

Bhuvan Patel

खेती की आड़ में जंगल का सफाया! इमरती लकड़ी की तस्करी चरम पर, वन विभाग मौन

Bhuvan Patel

राज्योत्सव रजत जयंती के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अद्भुत संगम — अनुराग शर्मा की मधुर आवाज़ में झूमा कवर्धा, लोकगीत-नृत्य से सजी अविस्मरणीय संध्या

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!