BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम पुलिस की अटल आवास में सघन कार्यवाही, गुंडा-बदमाशों पर कसा शिकंजा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अटल आवास, घुघरी रोड में कबीरधाम पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य के मार्गदर्शन एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्य शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।
अभियान के दौरान डीआरजी, नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे परिसर में दबिश देकर संदिग्धों, निगरानी बदमाशों, वारंटियों व आदतन अपराधियों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई की। चार टीमों में बंटकर की गई सर्चिंग और किरायेदारों के दस्तावेजों का सत्यापन विशेष रूप से किया गया।
पुलिस की सक्रियता और अनुशासित कार्यवाही से नागरिकों ने संतोष जताया और नियमित कार्रवाई की मांग की। हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ती विवाद व झगड़े की घटनाओं के मद्देनज़र यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह: आकांक्षा हाट मेला का होगा भव्य उद्घाटन, अतिथि चयन में प्रतिनिधित्व को लेकर उठे सवाल”

Bhuvan Patel

रमेश कुमार शर्मा होंगे कुंडा का पंचायत सचिव ,जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश 

Bhuvan Patel

“भोरमदेव में वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त—करंट से दो गौर ढेर, गश्त गायब; पाँच शिकारी चढ़े पुलिस-वन अमले के हत्थे”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!