BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कापादह पुल पर पेट्रोल टैंकर और बाइक की टक्कर — एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विकासखंड के कापादह आज शाम लगभग 7:50 बजे कपड़ा क्षेत्र में आश्रम के समीप स्थित पुल पर एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे की जांच जारी है।
स्थानीय निवासियों ने पुल पर यातायात नियंत्रण की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कछुआ से पैसा झरन कराने के नाम पर धोखाधडी, एक महिला सहित चार पुरुष गिरफ्तार

Bhuvan Patel

लोहारीडीह में अंतिम संस्कार के बाद कवर्धा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष, 21 को प्रदेश बंद का लिया फैसला

Bhuvan Patel

निमोनिया से बचाव के लिए ‘सांस’ अभियान की शुरुआत 0-5 वर्ष के बच्चों को मिलेगा जीवनरक्षक संरक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!