BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 निरीक्षक–उप निरीक्षकों के तबादले

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 14 निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना दी गई है।
इस फेरबदल में थाना प्रभारी सिमगा, भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, पलारी, कसडोल, लवन, हथबंद, सुहेला, गिधौरी एवं राजादेवरी सहित सिटी कोतवाली और साइबर सेल के दायित्वों में परिवर्तन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एक दिन में 31,734 मामलों का पटाक्षेप, 10.77 करोड़ का निपटारा—नेशनल लोक अदालत ने दिखाया दम

Bhuvan Patel

कलेक्टर ने “कान पकड़वाने” की घटना पर जताया खेद, टीचर्स एसोसिएशन ने किया मामला समाप्त

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संगठन की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा से सौजन्य भेंट, बाल संरक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!