BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी ने मनाया काला दिवस, जय स्तंभ चौक में 50 मोमबत्तियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी ने गुरुवार की शाम राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक पर काला दिवस मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 50 मोमबत्तियां जलाकर और काला झंडा लहराकर आपातकाल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के संगठन सचिव जागेश्वर प्रसाद, श्यामू राम सेन और ओमप्रकाश साहू ने किया।
प्रदर्शन के दौरान रायपुर नगर इकाई से रोहित साहू, संतोष श्रीवास, आदर्श चंद्राकर, योगेश पातरे, अनिल चंद्राकर, अशोक यादव, अंकित साहू, ममता टांडेकर, सुषमा भांडेकर और भारती मानिकपुरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जय स्तंभ चौक पर आयोजित विरोध कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद”, “काला दिवस हाय-हाय”, “संविधान की हत्यारी पार्टी कांग्रेस मुर्दाबाद” और “छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारे लगाते हुए काले झंडे लहराए। प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में शारदा चौक, फूल चौक होते हुए हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन पहुंचे।
छत्तीसगढ़ी भवन में आयोजित सभा को जागेश्वर प्रसाद, ओमप्रकाश साहू और श्यामू राम सेन ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आपातकाल को लोकतंत्र के काले अध्याय की संज्ञा देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर इस दिन को एक चेतावनी और संकल्प दिवस के रूप में मनाया कि किसी भी स्थिति में लोकतंत्र की हत्या दोहराई न जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

5 नाबालिग सहित 15 उपद्रवियों के लिए सख्त संदेश – अब टूटी कुर्सी नहीं, सीधा जेल

Bhuvan Patel

कवर्धा में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग को जिंदा जलाकर की गई हत्या, दहशत का माहौल

Bhuvan Patel

बिहार के तिहार कार्यक्रम का छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच का विरोध

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!