BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरमुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

कठोर कानून के बावजूद नहीं थम रही गौ तस्करी – पुलिस ने पकड़ा 19 मवेशियों से भरा ट्रक, चार आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में कड़ी निगरानी और सख्त कानून के बावजूद गौ तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में जरहागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंशों से भरे ट्रक को पकड़ा और चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर की गई इस कार्रवाई में माजदा ट्रक (सीजी-04 एनयू-1900), 09 नग भैंस, 10 नग भैंसा कुल 19 नग मवेशी तथा करीब 15.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पकड़े गए आरोपियों में संजय टंडन (40), राजेश टंडन उर्फ पिंटू (32), बलम उर्फ परमेश्वर (26) और दशरूराम उर्फ बुचई (45) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई मुंगेली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक सालिकराम धृतलहरे के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा व टीम के सहयोग से की गई।
👉 पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि मवेशी तस्करी और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वर्षों से नकली शराब बनाने का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था आरोपी

Bhuvan Patel

“कबीरधाम की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर: मशरूम उत्पादन एवं बागवानी प्रशिक्षण से सशक्तिकरण की ओर”

Bhuvan Patel

कुंडा–महली मार्ग पर अवैध खनन और ईंट भट्ठों का जाल शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन, ग्राम पंचायतों ने खोला मोर्चा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!