BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया-मुंगेली रोड पर दर्दनाक हादसे के बाद नेशनल हाईवे जाम, दो गर्भवती महिलाओं समेत तीन की मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया।
नेशनल हाईवे पर पंडरिया-मुंगेली रोड में शुक्रवार दोपहर तीन बजे भीषण सड़क हादसे के बाद जनाक्रोश फूट पड़ा। रेहूटा गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में दो गर्भवती महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला रेहूटा की निवासी बताई जा रही है जबकि दूसरी महिला एवं एक पुरुष सूरजपुरा के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हादसे की सूचना पर मौके पर पंडरिया एसडीओपी की टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिशें शुरू की। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हो सका है। लोगों की मांग है कि मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिया जाए और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर सख्त कार्रवाई हो।
घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। चश्मदीदों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ ।
प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
हादसे के बाद उत्पन्न हालात को देखते हुए पंडरिया पुलिस बल के साथ एसडीओपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। लोगों को शांत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कापर केबल चोरी करते हुए पकड़े गये 03 आरोपियों से चोरी का सामान, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों को भेजा गया जेल

Bhuvan Patel

भड़भड़ा नदी किनारे तीन गांव के मध्य विराजमान श्री नाग देव स्थल पर 13 जनवरी से प्रारंभ होगा मेला

Bhuvan Patel

“एक पेड़ मां के नाम 2.0” महाअभियान की भव्य शुरुआत 25 जुलाई से — कबीरधाम में लगेंगे 5.47 लाख पौधे

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!