BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सहकारिता से हरियाली की ओर: कबीरधाम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर कबीरधाम जिले में सहकारिता संगठनों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ वंदन को समर्पित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की।
इस अभियान के अंतर्गत जिले की 90 सेवा सहकारी समितियों, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी कारखाना द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। फलदार, औषधीय और छायादार पौधों को प्राथमिकता देते हुए सभी समितियों में पौधे रोपे गए।
इस आयोजन में सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, किसानों और श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्यावरणीय संतुलन नहीं, बल्कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना भी रहा।
उपायुक्त सहकारिता, जी.एस. शर्मा ने बताया कि यह एकदिनी आयोजन नहीं, बल्कि वर्षभर चलने वाले सतत विकास अभियान की शुरुआत है, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सहकारिता सशक्तिकरण को जोड़ा जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

2.5 करोड़ की साइबर ठगी: कबीरधाम पुलिस ने गिरोह के दूसरे सदस्य को किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में टीम रायगढ़ रवाना

Bhuvan Patel

अविनीस कौर को इसरो के वैज्ञानिक पद्मश्री प्रोफ़ेसर वाईएस रंजन ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

Bhuvan Patel

IPL में सट्टा खेलने/खिलाने वाले 4 सट्टेबाजों को कबीरधाम पुलिस ने किया क्लीन बोल्ड

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!