BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सौर ऊर्जा संयंत्र चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस ने चोरी के गंभीर मामले का खुलासा करते हुए ग्राम चौरेंगा स्थित रामा स्टील सौर ऊर्जा प्लांट से चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अपचारी बालक भी शामिल है।
प्रकरण के अनुसार, प्लांट सुपरवाइजर कुलेश्वर कुंभकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 जुलाई 2025 की रात्रि 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने संयंत्र की बाउंड्री वॉल फांदकर 1900 मीटर डीसी केबल वायर एवं लोहे का सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर थाना सिमगा में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपियों की पहचान कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिनसे 12 नग लोहे का फ्लेंज एवं 1900 मीटर केबल वायर जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में लकेश्वर गेण्ड्रे (29), मनोज गेण्ड्रे (18), तुषार कुर्रे (19) निवासी ग्राम दूलदुला थाना सिमगा एवं एक अपचारी बालक शामिल है। सभी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया निरस्त

Bhuvan Patel

एयरगन से की बंदर की निर्मम हत्या, तीन शिकारी धराए – वन विभाग ने दर्ज किया वन अपराध प्रकरण

Bhuvan Patel

धान की रोपाई पूरी, लेकिन अब बलौदा बाजार में खाद की भूख —यूरिया, कालाबाज़ारी रोकने ऑनलाइन स्टॉक जांच जरूरी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!