BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

PLGA डिप्टी कमांडर ढेर: बीजापुर मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना मारा गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मुठभेड़ में मारा गया। वह छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित ₹8 लाख का इनामी नक्सली था।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ स्थल से एक .303 रायफल, एके-47 मैग्जीन, 59 जिंदा राउंड, माओवादी वर्दी, विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य, रेडियो व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।
मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम
बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि तेलंगाना राज्य समिति, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, PLGA बटालियन और अन्य माओवादी गुटों की उपस्थिति की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202 और 210 तथा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 4 जुलाई को सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
ऑपरेशन के दौरान जंगलों में रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। इसके बाद क्षेत्र की तलाशी में सोढ़ी कन्ना का शव व हथियार मिले। वह टेकलगुड़ियम क्षेत्र की नक्सली घटनाओं, धरमारम कैंप हमले समेत कई बड़ी वारदातों में सक्रिय रहा है।
गहरी क्षति
मारा गया नक्सली सीसीएम माड़वी हिडमा का करीबी था और बटालियन में स्नाइपर के तौर पर काम करता था। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, उसके मारे जाने से माओवादी संगठन को स्नाइपर क्षमताओं और संचालन रणनीति में बड़ा झटका लगा है।
IG बस्तर का बयान
बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने कहा “2024 की निर्णायक सफलताओं को आगे बढ़ाते हुए 2025 में भी सुरक्षा बलों का सघन अभियान जारी है। बीते 18 माह में कुल 415 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं।”
उन्होंने कहा कि बारिश, फिसलन भरे जंगल और कठिन रास्तों के बावजूद DRG, STF, CoBRA, CRPF, BSF, ITBP, CAF और बस्तर फाइटर्स पूरी मुस्तैदी से मिशन में जुटे हैं।
बीजापुर की यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के जमीनी नेटवर्क, खुफिया दक्षता और क्षेत्रीय तालमेल की बड़ी सफलता मानी जा रही है। आने वाले समय में इससे नक्सल संगठन की गतिविधियों पर और नियंत्रण संभव होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण: स्वास्थ्य विभाग में दो सरकारी कर्मियों की राज्य मेडिकल बोर्ड से जांच के आदेश

Bhuvan Patel

कबीरधाम में मत्स्य पालन विभाग सवालों के घेरे में: प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम मछलियों की बिक्री, विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

कवर्धा जिला कार्यालय में फर्जी डिप्टी कलेक्टर बन घुसपैठ की कोशिश, पुलिस ने तीन को दबोचा – प्रशासनिक तंत्र को गुमराह करने की साजिश नाकाम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!