BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

कोतवाली के बाहर सर्व कुर्मी समाज का धरना : व्यवसायी के साथ मारपीट-लूट पर एफआईआर नहीं, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। शहर के चंद्रायन हॉस्पिटल के पास व्यवसायी आनंद चंद्रवंशी के साथ रविवार रात हुई मारपीट और लूट की घटना के बाद सोमवार को सर्व कुर्मी समाज के सैकड़ों सदस्य कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की पहचान और बयान देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मामले को लेकर समाज में भारी आक्रोश है। समाज ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पीड़ित व्यवसायी आनंद चंद्रवंशी ने बताया कि उन्होंने बीच-बचाव के दौरान न केवल मार खाई, बल्कि उनकी सोने की चेन और वॉलेट भी लूट लिया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खुद जुटाकर पुलिस को सौंपे हैं। बावजूद इसके सोमवार देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष लाल बहादुर चंद्रवंशी ने कहा कि यदि एक सम्मानित व्यवसायी के साथ लूट जैसी घटना के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही, तो यह सीधा कानून व्यवस्था पर सवाल है।
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रस्तुत वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल देर शाम तक समाज के सदस्य कोतवाली के बाहर डटे रहे और लूट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज करने की मांग दोहराते रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नेशनल लोक अदालत में 27 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण, ₹4.82 करोड़ के वाद निपटे

Bhuvan Patel

रबेली अटल चौक में बाइक हादसा – तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Bhuvan Patel

खेत में अकेली महिला पर हमला – बोड़ला पुलिस ने 9 दिन में दबोचा खूनी हमलावर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!