BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सुख-समृद्धि और खुशहाली के संकल्प के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शुरू की 151 किमी की कांवड़ पदयात्रा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन के दूसरे सोमवार को मां नर्मदा मंदिर, अमरकंटक में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के संकल्प के साथ अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा का शुभारंभ किया। विधायक बोहरा ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।

इस पुण्य यात्रा में पंडरिया विधानसभा और कबीरधाम जिले से आए 3000 से अधिक कांवड़ यात्रियों ने सहभागिता दर्ज कराई। सोमवार को अमरकंटक मंदिर परिसर से 300 कांवड़ यात्री विधायक बोहरा के साथ यात्रा पर रवाना हुए, जो जंगलों और पहाड़ों के बीच से होते हुए भोरमदेव मंदिर तक पहुंचेंगे। यात्रा के पहले दिन अमरकंटक से लम्हनी तक की दूरी तय की गई, जबकि यात्रा का समापन 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर में भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ होगा।

यात्रा प्रारंभ से पहले विधायक बोहरा ने अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों से भेंट कर भोजन परोसा और भजन संध्या में शामिल होकर साधकों की सेवा की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ और मां नर्मदा के प्रति आस्था का यह सफर प्रदेश के विकास, सुख-शांति और समृद्धि के लिए समर्पित है। आगामी पीढ़ियों को सनातन संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना भी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

भावना बोहरा ने आस्था और सेवा को अपना संकल्प बताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन के साथ जनसेवा और विकास कार्यों में वे निरंतर समर्पित हैं। उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों, भक्तों और सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भोलेनाथ की कृपा से यह यात्रा सफल होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“‘घुसपैठियों’ पर पंचायतों में नजर, मंत्रिमंडल विस्तार पर डिप्टी सीएम बोले – छटपटाने की जरूरत नहीं!”

Bhuvan Patel

खेती की आड़ में जंगल का सफाया! इमरती लकड़ी की तस्करी चरम पर, वन विभाग मौन

Bhuvan Patel

विश्व योग दिवस पर जिला न्यायालय कबीरधाम में योगाभ्यास, ‘One Earth, One Health’ थीम के साथ हुआ विशेष आयोजन”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!