BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में 19 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर, बालको मेडिकल सेंटर के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, जिला अस्पताल कवर्धा में 19 जुलाई, शनिवार को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर टीम के साथ सेवाएं देंगे। शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र तूरे ने बताया कि शिविर में मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी), बच्चेदानी के मुख के कैंसर की जांच (पेप स्मीयर) जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। समस्त विकासखंडों से संभावित कैंसर मरीजों की जांच कर उन्हें आगे की इलाज व्यवस्था से जोड़ा जाएगा और सतत् फॉलोअप किया जाएगा।
जनसमुदाय में कैंसर के लक्षणों के प्रति जागरूकता लाना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। चिकित्सकों के अनुसार स्तन में गांठ, मुंह में अल्सर, लगातार खांसी, थकान, वजन में कमी, खून की कमी, गले की गांठ, निगलने में कठिनाई, रक्तस्राव जैसे लक्षण कैंसर के संकेत हो सकते हैं। इन लक्षणों की अनदेखी न करने की अपील की गई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राष्ट्रपति के ‘दत्तक पुत्र’ बैगाओं के साथ विश्वासघात , स्वीकृति वर्ष बीता, वर्तमान में भी अधर में 500 आवास

Bhuvan Patel

कवर्धा में पुलिस की रातभर सघन दबिश: अड्डेबाजी और संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों पर कसा शिकंजा

Bhuvan Patel

रामबिलास चन्द्रवंशी बने अध्यक्ष, अर्जुन वर्मा उपाध्यक्ष, राजीव चन्द्रवंशी को सचिव पद की जिम्मेदारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!