BP NEWS CG
बड़ी खबरमुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

पारिवारिक विवाद में बेटे ने मां की कर दी हत्या, पिता पर भी किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सारंगपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां की सिर पर लकड़ी से वार कर हत्या कर दी, वहीं पिता पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 23 जुलाई को सामने आई जब ग्राम सारंगपुर निवासी रमेश कोशले ने थाना फास्टरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई दिनेश कोशले ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां देवकी बाई की हत्या कर दी है और पिता समारू कोशले पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया है।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना फास्टरपुर-सेतगंगा की पुलिस टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश कोशले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह परिवारिक विवाद के कारण माता-पिता से नाराज था। इसी गुस्से में उसने सोती हुई मां पर लकड़ी के बत्ते से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी और पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त एक लोहे की कुल्हाड़ी और लकड़ी का बत्ता भी जब्त किया है। आरोपी दिनेश कोशले (उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई में इन अधिकारियों की अहम भूमिका रही
थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरीक्षक पारखराम साहू, सउनि. विजय बंजार, सउनि. उमेद गोयल, प्रधान आरक्षक मनोज साहू, मआर. तारन मिरे, आरक्षक प्रकाश चंद्रवंशी और जलेश्वर कश्यप।
कानूनी कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 38/2025 के तहत धारा 103(1), 109(1) बी.एन.एस. में मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है – अकबर , कुर्मी समाज की बैठक में पहुच कर मांगा समर्थन  

Bhuvan Patel

नीलकंठ को किसानो ने धान भेंट कर दिया आशीर्वाद, कर्जा माफी से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश

Bhuvan Patel

सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा बरकरार: तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!