BP NEWS CG
बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

11 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 1.07 लाख का सामान जब्त”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने मौके से ₹49,970 नगद, 09 मोबाइल फोन, तथा 52 पत्ती ताश बरामद की। जब्त सामग्री का कुल मूल्य ₹1,07,470 आंका गया है। इस कार्रवाई के तहत सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 6 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “समाधान सेल” की मदद से भाटापारा शहर पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। समाधान सेल में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर 31 जुलाई एवं 1 अगस्त की दरम्यानी रात को थाना भाटापारा शहर की टीम ने आदर्श नगर स्थित सुशील थरानी के मकान में दबिश देकर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
समाधान सेल के तहत पुलिस आम नागरिकों से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर रही है। नागरिक व्हाट्सएप या कॉल के जरिए 94792 20392 नंबर पर किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी साझा कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना बेझिझक साझा करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

इमारती लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग  बल्कि पुलिस की सख्त कार्रवाई, लाखों की लकड़ी जब्त

Bhuvan Patel

140वें स्थापना दिवस पर 51 वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान

Bhuvan Patel

धरती पर हरियाली का उत्सव: हरेली पर्व की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर प्रो. कर्मवीर धुरंधर की खास पड़ताल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!