BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

IG दीपक झा ने किया सहसपुर लोहारा थाने का वार्षिक निरीक्षण, हेल्थ कैंप व पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा ,
दिनांक 10 अप्रैल 2025 को राजनांदगांव रेंज के IG श्री दीपक झा (भा.पु.से.) ने सहसपुर लोहारा थाना, जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर SP कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह, ASP श्री पुष्पेंद्र बघेल, SDOP श्री प्रतीक चतुर्वेदी समेत पुलिस बल उपस्थित रहा। IG महोदय ने गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण उपरांत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से हेल्थ कैंप आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
अंत में, सहसपुर लोहारा के नए बस स्टैंड में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया, जो आम जनता को त्वरित सेवाएं प्रदान करेगा। यह आयोजन पुलिस-पब्लिक समन्वय, पारदर्शिता और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शर्मनाक सौदा: कबीरधाम में बच्चों को नशे की लत में धकेलने वाले दो धंधेबाज़ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

बैगा आदिवासी क्षेत्र में वनोपज विक्रय संबंधी दी गई जानकारी

Bhuvan Patel

हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी नवजात बच्ची, चिल्फी पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू — जिला अस्पताल में चल रही देखभाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!