BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

17 अगस्त को पटेल विद्या मंदिर रायपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 अगस्त को पटेल विद्या मंदिर रायपुर में एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में केवल 100 मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके लिए 10 अगस्त तक पंजीयन अनिवार्य है।
शिविर में मरीजों को 5 दिन की निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही नि:शुल्क एक्यूप्रेशर थेरेपी, रक्तचाप और शुगर जांच, आंखों की जांच तथा 50 प्रतिशत कम शुल्क पर रक्त जांच की सुविधा दी जाएगी। शिविर में आंखों की जांच के साथ जरूरतमंदों को चश्मों का वितरण भी किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि पंजीयन के लिए इच्छुक लोग ऑनलाइन https://form.svhrt.com/634bd936575d826246173ce1 लिंक के माध्यम से अथवा फोन नंबर 9098472777, 9302432042 (सुबह 9 से शाम 6 बजे तक) पर संपर्क कर सकते हैं।
डॉ. लक्की पटेल , डॉक्टर चंदराम पटेल और डॉ. हलघर पटेल के मार्गदर्शन में होने वाले इस शिविर में सभी नागरिक लाभ ले सकते हैं। आयोजकों ने अपील की है कि लोग स्वयं भी पंजीयन कराएं और अपने आसपास के जरूरतमंद मरीजों को भी इस बारे में सूचित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रहजंगा नाला में मिली अज्ञात महिला की लाश, कुकदूर पुलिस जांच में जुटी

Bhuvan Patel

किसानों की फिरकी लेने वाले पटवारी पर उपमुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: शिकायत मिलते ही मौके पर निलंबित, तहसील सहसपुर लोहारा में अफसरों में हड़कंप

Bhuvan Patel

नाबालिगों के विरुद्ध अपराध पर जीरो टॉलरेंस: कबीरधाम पुलिस की त्वरित न्याय मिसाल, 5 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी को 20 साल का सश्रम कारावास”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!