BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

सावन के अंतिम दिन बैहरसरी में रामायण की भव्य आरती, बच्चों ने सजाई थालियों से उतारी आरती

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 सावन माह के अंतिम दिन ग्राम बैहरसरी में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां शारदा मानस मंडली द्वारा आयोजित पूरे माह चलने वाले रामायण पाठ के समापन अवसर पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गांव के प्रत्येक घर से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सजाई हुई थालियां लेकर आरती स्थल पहुंचे। विशेष रूप से नन्हे बच्चों ने सजी-धजी थालियों से भगवान श्रीराम की आरती उतारी, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर पीतांबर वर्मा ने प्रत्येक बच्चे को ₹21 की भेंट देकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं पत्रकार अभिषेक वर्मा ने सभी बच्चों को कॉपी और पेन भेंट किए। आयोजन में समिति अध्यक्ष बालमुकुंद वर्मा के साथ सुशील वर्मा, रामलोचन वर्मा, शरद वर्मा, प्रदीप वर्मा, हेमू वर्मा, संदीप वर्मा, नंदू निर्मलकर, संतोष निर्मलकर, राजाराम निर्मलकर, उत्तम वर्मा, बिसेन निषाद और राजकुमार वर्मा सहित गांव के अनेक लोग सक्रिय रहे।
लगातार एक महीने तक चले रामायण पाठ और आरती के कारण गांव का वातावरण भक्ति और आस्था में सराबोर रहा। सावन के समापन पर हुई इस भव्य आरती ने ग्रामीणों को आध्यात्मिक सुख और गहरी संतुष्टि का अनुभव कराया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नशामुक्त समाज की ओर बड़ा कदम: जिला प्रशासन की पहल से 181 युवाओं ने छोड़ा नशा

Bhuvan Patel

जीर्णशीर्ण : जयंती पर याद आ रहे है पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी के नाम का स्तंभ 

Bhuvan Patel

राज्य ग्रामीण सेवा संघ का ऐतिहासिक अधिवेशन: सर्वसम्मति से नई टीम का गठन, मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा संगठन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!