BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

नाबालिगों ने दीवार में होल कर की चोरी, पुलिस ने 2 घंटे में तीनों आरोपियों को पकड़ा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 वटगन में स्थित डोमन ट्रेडर्स नामक दुकान में चोरी करने वाले दो अपचारी बालकों समेत तीन आरोपियों को  पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने दुकान के पिछले दीवार में बड़ा होल कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर से चांदी के 28 सिक्के तथा चिल्लर सिक्के समेत कुल ₹24,600 का सामान चोरी कर लिया था।

दुकान संचालक तामेश्वर प्रसाद देवांगन ने 9 अगस्त की सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें दो नाबालिग दुकान के अंदर से चोरी करते नजर आए। पूछताछ में दोनों ने धर्मेंद्र बंजारे के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया सारा सामान, चांदी के सिक्के, चिल्लर सिक्के तथा दीवार तोड़ने में प्रयुक्त सब्बल और बसूला बरामद किया। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

आरोपी:

1. धर्मेंद्र बंजारे, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम वटगन

2. अपचारी बालक — 2 थाना पलारी पुलिस

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गांव का युवक ही निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

लटुवा में धड़ल्ले से चल रही अवैध प्लाटिंग, बिना NOC बन रहे मकान; नहर पाटकर कब्जे का आरोप

Bhuvan Patel

कबीरधाम स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती, 28 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!