BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तेज रफ्तार ट्रक ने नौ मवेशियों को रौंदा, तीन की मौत, छह घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा । नेशनल हाईवे 30 रायपुर–जबलपुर मार्ग स्थित ग्राम चोरभट्टी में मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पशुपालक अपने मवेशियों को जंगल में चराने ले जाते समय सड़क पार करा रहे थे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहे ट्रक (क्रमांक MP 20 HB 6144) ने नौ मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक तीन मृत मवेशियों को चक्कों में फंसाकर करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वाहन रोका गया और घटना की सूचना बोड़ला थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक सुभान खान (निवासी पिपरिया, मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक पिपरिया से दालचीनी लेकर संबलपुर (उड़ीसा) जा रहा था। हादसे से मार्ग पर खून फैल गया और आसपास का माहौल गमगीन हो गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बरसात में भी डटे रहे किसान, लोहारा में सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

Bhuvan Patel

आशंका ; कबीरधाम में बिहान योजना भारी गड़बड़ी , जांच के बजाए संरक्षण

Bhuvan Patel

कांग्रेस प्रत्याशी अकबर को दिया जीत का आशीर्वाद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!