BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

कामठी के प्राचीन मंदिर में लगा ताला, पुलिस के मौजूदगी तोड़ा  ताला ; हलषष्ठी पूजा संपन्न

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम कामठी स्थित प्राचीन नरसिंह, ब्रह्मा, विष्णु, महेश एवं हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार पर बुधवार सुबह अचानक ताला लगने से हलषष्ठी पर्व पर महिलाओं की पूजा-अर्चना में बाधा उत्पन्न हो गई। सुबह लगभग नौ बजे मंदिर पहुंची महिलाएं और ग्रामीण ताले के कारण अंदर प्रवेश नहीं कर सके।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए, पुलिस की मौजूदगी में मंदिर का द्वार खोला गया और निर्धारित विधि-विधान से हलषष्ठी पूजा संपन्न कराई गई।
ग्रामीणों का कहना था कि हलषष्ठी पर्व पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु यहां पूजा करते हैं, ऐसे में मंदिर पर ताला लगना उचित नहीं है। पुलिस प्रशासन ने घटना के संबंध में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।
गौरतलब है कि हलषष्ठी पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में गहरी आस्था है और इस दिन महिलाएं अपने पुत्र की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए विशेष व्रत और पूजा करती हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया के खरहट्टा शक्ति केंद्र में “संकल्प से सिद्धि” सभा, तिरंगा यात्रा और वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Bhuvan Patel

विश्व कला दिवस पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा बघेल ने दिए बधाई संदेश

Bhuvan Patel

प्रेमांजलि शर्मा शासकीय नौकरी नहीं बल्कि मरका की सरपंच बनकर करेगी सेवा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!