BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

जंगलपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगलपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेश्वरी महेंद्र कुमार घृतलहरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री शांति राम कुमार बंजारे, ग्राम सरपंच श्री हरीश चंद्रवंशी, श्री कुमार चंद्रवंशी, प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान से हुई, जिसके बाद स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि यह दिन भारत के लिए गर्व और बलिदान की याद दिलाने वाला है, जब हमारे वीर सपूतों ने आज़ादी की खातिर अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, महात्मा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और कविता प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अंत में अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों को देश के प्रति समर्पण और निष्ठा का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Bhuvan Patel

कवर्धा और पंडरिया विधानसभा चुनाव में अब आर पार की लड़ाई 

Bhuvan Patel

बिना नाले के पुलिया! जनमन की सड़क में गुणवत्ता से समझौता, आदिवासी इलाके में विकास या दिखावा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!