BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 60 पदों की मिली स्वीकृति मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुदृढ़

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए 60 शिक्षकीय एवं कार्यालयीन पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय कबीरधाम जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और रोजगार अवसरों को नई ऊँचाई देगा। यह कॉलेज न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुँचाने में सहायक होगा, बल्कि कबीरधाम जिले को प्रदेश के चिकित्सा मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगा।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्वीकृत पदों में डीन का 01 पद, प्राध्यापक 07, सह प्राध्यापक 08, सहायक प्राध्यापक 10, सीनियर रेसिडेंट 05, जूनियर रेसिडेंट 05, प्रशासकीय अधिकारी 01, लाइब्रेरियन 01, कार्यालय अधीक्षक 01, सहायक कार्यालय अधीक्षक 01, मेडिको सोशल वर्कर 03, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 01, टेक्नीशियन 10, सहायक ग्रेड-2 01, सहायक ग्रेड-3 02, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट 01 तथा भृत्य के 02 पद शामिल हैं। यह स्वीकृति उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों और पहल का परिणाम है। उन्होंने कबीरधाम जिले में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को अपनी प्राथमिकता में रखा है। जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज कबीरधाम के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह केवल एक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और शिक्षित भविष्य की आधारशिला है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक जिले को चिकित्सा सुविधाओं से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिलेवासियों का सपना था, जो अब साकार होने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ चुका है। यह कॉलेज जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

जिले में ही मिलेगी उन्नत स्वास्थ सुविधाएं

कबीरधाम जिले के विकास यह निर्णय एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के अथक प्रयासों से जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर 60 शिक्षकीय एवं कार्यालयीन पदों की स्वीकृति मिलने के बाद अब कबीरधाम में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ, आधुनिक लैब, अत्याधुनिक उपकरण और शोध सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इससे जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अब मरीजों को बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

जिलेवासियों में खुशी की लहर

इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद कबीरधाम जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह ने किया मीडिया सेल का विस्तार

Bhuvan Patel

भोरमदेव कॉरिडोर पर सख्ती: 1 साल में काम पूरा करने अल्टीमेटम, हर सोमवार होगी निगरानी

Bhuvan Patel

166 केंद्रों में सिर्फ़ 79 टोकन: धान खरीदी व्यवस्था पहले ही दिन बड़ी चुनौती 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!