BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम के पंडरिया वन विभाग द्वारा बनाया गया सड़क पहली बरसात में धराशाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , छत्तीसगढ प्रदेश के तेज तर्रार और कवर्धा विधान सभा के विधायक मोहम्मद अकबर के निर्वाचन जिले में वन विभाग अधिकारियों के द्वारा सरकारी धन का खुला बंदरबाट करते हुए घटिया निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे है । विभाग के अधिकारी कर्मचारी को मंत्री के नाम का जरा भी डर भय नही है । गुणवताहीन निर्माण कार्य कराने वाले अधिकारी को दंडित करने के बजाए पदोन्नत किया जाता हैं।
वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व में करोड़ों की लागत से डब्लू बी एम सड़क का निर्माण डाला मौहा के पास किया गया है जिसमे गुणवत्ता को दरकिनार किया गया है। जिसके चलते मानसून आगमन के पानी पर ही धरासाई हो गया है । जिस पर लीपा पोती का कार्य प्रारंभ हो गया है । घटिया निर्माण कार्य कराने वाले अधिकारी पदोन्नत भी हो गया है और एक दो दिन में रिलीफ भी कर दिया जाएगा जो चर्चा का विषय बना हुआ है ।
निर्माण में प्राकलन को किया किनारा
निर्माण एजेंसी को सरकारी राशि का सदुपयोग करने के बजाए दुरुपयोग करने में कोई डर भय नही है और सारी नियम कायदों को ताक में रखकर अपने तरीके से कार्य को सम्पन्न कराया जा रहा है , पंडरिया पूर्व वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डालामौहा के पास मेन रोड से आगे सड़क का निर्माण किया गया है । जिसमे मिट्टी , मुरूम और गिट्टी को निर्माण के लिए आवश्यक मात्रा के अनुरूप नहीं डाला गया है। विभाग द्वारा निर्मित डब्लू बी एम सड़क को देखने से ही दिखाई दे रहा है । यदि जिम्मेदार के द्वारा सड़क निर्माण के लिए बनाए गए प्राकलन के अनुरूप निर्माण कार्य किया हुआ होता तो कार्य में गुणवत्ता दिखाई देता । जो नही हुआ है ।
पहली बरसात में धराशाई
उप वन मंडल कबीरधाम के अंतर्गत पंडरिया पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी सभी मामलों में चर्चित है । उनके निर्देशन में उनके कार्यकाल में जितने भी कार्य हुआ है सभी को जांच करने की आवश्यकता है । डालामौहा के समीप बनाए गए सड़क बरसात प्रारंभ होने के पूर्व ही धराशाई होता दिखाई देता है । ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय विरोध भी किया गया लेकिन किसी की भी नही सुनी जिसका परिणाम ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा। जो बरसात शुरू होने के पूर्व ही बहता दिखाई दे रहा है ।
गुणवत्ताहीन कार्य कराने वाले अधिकारी हुए पदोन्नत
सरकारी संपत्ति को अपनी संपत्ति मानकर उसका उपयोग करना चाहिए यह कहावत पंडरिया वन विभाग में चरितार्थ होता दिखाई दे रहा है जहा पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी ने जन हित को लेकर सरकारी राशि स्वीकृत हुआ है उसे मनमानी पूर्व नियम कायदों को ताक में रखकर किया है वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व में गुणवत्ताहीन कार्य कराने वाले अधिकारी पदोन्नत हो गए जो लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें कार्य मुक्त करने की तैयारी में भी है । जबकि इनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्य की जांच करने के बाद ही इन्हें कार्य मुक्त किया जाना चाहिए ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रभारी अधिकारी नही सम्हाल पा रही आदिमजाति कल्याण विभाग को 

Bhuvan Patel

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डा में आयोजित शिविर में 388 दिव्यागजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

Bhuvan Patel

धर्म, दर्शन और राष्ट्र चेतना के प्रतीक स्वामी करपात्री जी की जयंती आदित्यवाहिनी ने मनाई श्रद्धा और गौरव से”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!