BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा वन विभाग का कड़ा रुख हाईवे और जंगल में अवैध ढाबा–दुकानों पर चला शिकंजा, दो दिन में हटाने का अल्टीमेटम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
वन विभाग कवर्धा ने अवैध अतिक्रमण और गैरकानूनी व्यावसायिक गतिविधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 और वन भूमि पर वर्षों से चल रहे ढाबा, चाय दुकान और टायर पंचर दुकानों के खिलाफ विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
वनमंडलाधिकारी के आदेशानुसार 16 अगस्त को विशेष गश्ती दल ने बोड़ला से बंजारी मार्ग तक अभियान चलाया। इस दौरान बोड़ला वृत्त के कक्ष क्रमांक आर.एफ.-64, सुकवापारा परिसर में एक ढाबा, एक चाय दुकान और एक टायर पंचर दुकान संचालित पाई गईं। संचालकों को मौके पर समझाइश देकर दो दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की लिखित सहमति ली गई।
इसी क्रम में बंजारी वृत्त के कक्ष क्रमांक आर.एफ.-62 और भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र के कक्ष क्रमांक आर.एफ.-72 में भी अवैध ढाबों की पहचान की गई। संचालकों को तत्काल अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।
वन विभाग ने दो टूक कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और वन क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण व व्यवसाय नियम विरुद्ध है। तय समयसीमा में ढाबा–दुकानें न हटाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इस क्षेत्र में सड़क किनारे और वनभूमि पर अवैध व्यवसाय फल-फूल रहे थे। कार्रवाई के बाद अब लोगों में हड़कंप की स्थिति है

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अंतरिम बजट 2024, आत्मनिर्भर भारत की समृद्धि का संकल्प है : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

125 दिन रोजगार, 7 दिन में भुगतान: ग्राम सभाओं से ग्रामीणों तक पहुँचा ‘विकसित भारत जी राम जी’

Bhuvan Patel

वन्दे मातरम् से जवाबदेही तक: विधानसभा में विधायक भावना बोहरा का सशक्त राष्ट्रवादी हस्तक्षेप, शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार से सीधे सवाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!