पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम पेंड्री स्थित महाकाली पेट्रोल पंप परिसर से चोरी हुए टाटा कंपनी के ट्रक (क्र. CH22 J0860) की रिपोर्ट पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 68 वर्षीय आरोपी निसार अहमद उर्फ सरवर (निवासी मंडला, म.प्र.) को गिरफ्तार किया है।
भाटापारा पुलिस ने आरोपी से चोरी का ट्रक, घटना में प्रयुक्त डस्टर कार (क्र. CG10 U0880) और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं साइबर सेल की टीम द्वारा की गई। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
👉 आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, वहीं प्रकरण की विवेचना जारी है।