BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

एयरगन से की बंदर की निर्मम हत्या, तीन शिकारी धराए – वन विभाग ने दर्ज किया वन अपराध प्रकरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरिगंवा में बंदरों के शिकार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार, कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा एयरगन से बंदरों का शिकार किया जा रहा था।
जैसे ही यह जानकारी वन विभाग को मिली, वन मंडलाधिकारी कवर्धा एवं उप वनमंडलाधिकारी सहसपुर लोहारा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया। टीम ने जब ग्राम दरिगंवा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, तो वहां एक नर बंदर मृत अवस्था में पाया गया।
जांच के दौरान तीन आरोपियों—सरवन नट पिता सियाराम नट निवासी ग्राम धमकी, भारत नट पिता ईश्वरी नट निवासी ग्राम बम्हनी, एवं युवराज नट पिता सरवन नट निवासी ग्राम धमकी—को मौके से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक एयरगन भी जब्त की गई है, जिससे शिकार किया गया था।
वन विभाग की टीम ने मृत बंदर को कब्जे में लिया और तीनों आरोपियों को सहसपुर लोहारा वन परिक्षेत्र कार्यालय लाकर पूछताछ की। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ वन अपराध अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20792/10 दिनांक 22.05.2025 को पंजीबद्ध किया गया।
प्राथमिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है, जबकि मामले में आगे की जांच और विधिक प्रक्रिया जारी है।
वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बेकाबू हाइवा ने बाइक को कुचला, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Bhuvan Patel

भगवान भरोसे आमापानी की आंगनवाड़ी: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों के हक़ पर डाका

Bhuvan Patel

धान बोनी के बाद खाद की किल्लत, जांच महज़ औपचारिकता, किसानों पर दोहरी मार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!