समर्थकों का तांता, विकास की गति देने वाली विधायक के रूप में मिल रही प्रशंसा
कवर्धा,
पंडरिया की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत हरितिमा और जनसेवा के संदेश के साथ की। कवर्धा निवास परिसर के पास उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इंडिया का संदेश दिया। इस मौके पर हरितिमा समूह कवर्धा और जिला स्काउट गाइड के बच्चों ने भी विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सुबह से ही उनके निवास में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। पंडरिया, पांडातराई, कुंडा, दानापुर, सहसपुर लोहारा और आसपास के क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचकर गुलदस्ता भेंटकर और मिठाई खिलाकर बधाई देते रहे।
इस अवसर पर पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी, जिला पंचायत सभापति दीपा पप्पू धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, राजेंद्र-राजकुमारी साहू, राजेश्वरी महेंद्र धृतलहरे, युवा भाजपा नेता रूपेश जैन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लोगों ने कहा कि विधायक भावना बोहरा की सादगी, विनम्रता और विकास कार्यों की गति ने उन्हें जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रिय बना दिया है। यही कारण है कि जन्मदिन पर बधाई देने वालों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी और यह दृश्य जिले में उनकी बढ़ती स्वीकार्यता और मजबूत जनाधार का प्रतीक बना।
विधायक भावना बोहरा की खास पहलें
-
हरिनाला पुल निर्माण : बरसात में टूटने वाले संपर्क को स्थायी समाधान दिया।
-
ग्रामीण संपर्क सड़कें : दर्जनों गांवों तक पक्की सड़कों का निर्माण।
-
शिक्षा और स्वास्थ्य : स्कूलों के जीर्णोद्धार और अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार। निःशुल्क एंबुलेंस और कॉलेज में अध्ययनरत बेटियों के लिए निशुल्क बस सुविधा
-
महिला सशक्तिकरण : स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन और स्वरोजगार योजनाओं में मदद।
-
पर्यावरण सरोकार : लगातार वृक्षारोपण और हरित अभियान में सक्रिय भागीदारी।







