BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रणवीरपुर में उप तहसील का शुभारंभ, ग्रामीणों को अब राजस्व सेवाओं का सीधे लाभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार, कहा – यह जनकल्याण और प्रशासनिक सशक्तिकरण का कदम
पंडरिया। समृद्ध पंडरिया और ग्रामीण जीवन को सरल बनाने के उद्देश्य से ग्राम रणवीरपुर में आज उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दामखेड़ा कबीर आश्रम के नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि और पंडरिया विधायक भावना बोहरा उपस्थित रहीं।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि उप तहसील का यह कार्यालय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। अब क्षेत्रवासियों को खसरा/खतौनी की नकल, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य राजस्व कार्यों के लिए दूर तहसीलों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा जमीन विवाद जैसे मामलों का शीघ्र निपटान संभव होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन वाले डबल इंजन भाजपा सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में प्रशासनिक सुविधाओं का सशक्त विस्तार करना और अंतिम पंक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उप तहसील कार्यालय के माध्यम से न केवल प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी अपने अधिकारों और सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। भावना बोहरा ने कहा कि यह प्रयास “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के सिद्धांत पर आधारित है और यह पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा को और मजबूत करेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सरोदा रोड पर भय और अवैध वसूली फैलाने वाले असामाजिक तत्व धराए — कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

Bhuvan Patel

सात सूत्रीय मांगों को लेकर डाक कर्मचारी हड़ताल पर, डाक सेवा बंद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!