BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“सखी” वन स्टॉप सेंटर में 09 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर तक आवेदन का अवसर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
महिला एवं बाल विकास विभाग, कबीरधाम द्वारा संचालित “सखी” वन स्टॉप सेंटर में 09 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर, परामर्शदाता, केस वर्कर, कानूनी सहायक, आईटी स्टाफ, मल्टी पर्पस हेल्पर और चौकीदार जैसे पद शामिल हैं।
वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य हिंसा और संकट की स्थिति से जूझ रही महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, पुलिस सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि केवल महिला आवेदक इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से 15 अक्टूबर 2025 शाम 5:30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम में जमा करना अनिवार्य होगा।
विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.kawardha.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रेम विवाह का कड़वा अंत: नेशनल खिलाड़ी की आत्महत्या में पति का हाथ साबित

Bhuvan Patel

सर्पदंश मुआवजा घोटाला: शराब से मौत को दिखाया सर्पदंश, वकील-डॉक्टर समेत पांच पर एफआईआर

Bhuvan Patel

बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार – मॉडिफाइड इनोवा समेत 16 बकरियाँ जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!