BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मूसलाधार बारिश का कहर: बोडला विकासखंड में ट्रैक्टर नदी में बहा, सड़क टूटने से तरेगांव क्षेत्र का संपर्क बाधित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड में लगातार हो रही तेज बारिश ने तबाही मचा दी है। तरेगांव क्षेत्र के धुआं छापर गांव के पास अचानक आई बाढ़ में एक ट्रैक्टर और ट्राली नदी में बह गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बहाव इतना तेज था कि ट्रैक्टर नदी की लहरों में बह गया जबकि करीब एक किलोमीटर दूर जाकर ट्राली मिली।
इधर, तरेगांव से चरण तीर्थ जाने वाले मार्ग पर लरबक्की गांव के पास बारिश से सड़क टूट जाने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

साइबर अपराध में संलिप्त ठगों को फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले दो एजेंट गिरफ्तार

Bhuvan Patel

जीत के संकल्प के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यालय प्रारंभ किया

Bhuvan Patel

अव्यवस्था के बावजूद जिले में लगभग सत्तर फीसदी धान खरीदी 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!