BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापांडातराईसमाचारसिटी न्यूज़

“स्वच्छता की ओर पांडातराई का कदम: वार्ड-10 में पार्षद निधि से डस्टबिन वितरण, गीला-सूखा कचरा प्रबंधन पर जोर”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के पांडातराई नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक-10 में स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पार्षद श्री प्रदीप जायसवाल ने अपनी पार्षद निधि से गीला और सूखा कचरा अलग करने हेतु दोहरे डस्टबिन का वितरण किया। इस अवसर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों को कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, गीले कचरे से खाद बनाने और सूखे कचरे के पुनर्चक्रण के महत्व की जानकारी दी गई।
पार्षद श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। गली-मोहल्लों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि डस्टबिन वितरण और जागरूकता अभियान से नगर के हर घर में स्वच्छता की आदत विकसित होगी और आने वाले समय में पांडातराई स्वच्छ नगर पंचायत के रूप में मिसाल पेश करेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कलेक्टर और ज़िला शिक्षा अधिकारी के आदेश अवहेलना , मैडम अधीक्षिका से शिक्षिका बनने तैयार नहीं

Bhuvan Patel

मनरेगा से बदली किसान चेतन धुर्वे की किस्मत — सिंचाई कूप बना आत्मनिर्भरता की पहचान, अब तीनों मौसम में होती है फसल

Bhuvan Patel

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सौर ऊर्जा संयंत्र चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!