BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रामपुर–सिवनी खुर्द मार्ग पर बोलेरो और बाइक की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल – बोलेरो चालक फरार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा /रेंगाखार
रामपुर और सिवनी खुर्द के बीच शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ग्राम सरई पतेरा निवासी होमसिंग अपने पत्नी और पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में होमसिंग और उनके पुत्र का पैर टूट गया, वहीं उनकी पत्नी को अंदरूनी चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक बखारीकोना (म.प्र.) का निवासी है, जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बोलेरो के नीचे दब गई।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

एंबुलेंस रेंगाखार 108: ईएमटी सूरज धरमगढ़े और पायलट रोहित
एंबुलेंस साल्हेवारा 108: ईएमटी नागेश पाठक और पायलट इंद्राज यादव
दोनों टीमों ने मिलकर घायलों को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुँचाया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

36 लाख की ठगी: पूजा-पाठ और ग्रह शांति के नाम पर महिला से ठगी, आरोपी ‘पंडित’ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

“अखिल भारतीय बाघ गणना–2026 की तैयारी तेज: वनमंडल कवर्धा में मास्टर ट्रेनर्स का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न”

Bhuvan Patel

मरार पटेल कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन , रघुवंश पाटिल बनाए गए संरक्षक 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!