BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पोड़ी में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज का भव्य महासभा: बैहरसरी के पत्रकार अभिषेक वर्मा बने जिला मीडिया प्रभारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा । पोड़ी में मंगलवार को अखिल भारतीय सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में भव्य महासभा एवं शपथ ग्रहण-सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से समाजबंधुओं और पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद्राकर रहीं, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने की। कलेक्टर गोपाल वर्मा और विश्व हिंदू परिषद प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
समारोह का मुख्य आकर्षण नव-नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और सम्मान रहा। इसी अवसर पर ग्राम बैहरसरी के युवा पत्रकार अभिषेक वर्मा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त कर सम्मानित किया गया। जनहित की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और समाजहित में निरंतर सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
वक्ताओं ने संगठन की एकता, शिक्षा विस्तार, सामाजिक उत्थान और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न यह महासभा समाज में नई ऊर्जा और संकल्प का संदेश देकर समाप्त हुई।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भाजपा ने जारी किया जिला पंचायत सदस्यों की अधिकृत सूची ,दिग्गज रहे वंचित, दिखा साहु समाज का दबदबा 

Bhuvan Patel

खानापूर्ति: नियम अधिनियम का पालन नहीं , भेड़ बकरियां पालक पर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति

Bhuvan Patel

मोबाइल लाइब्रेरी और प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम से छात्रों को मिला लाभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!