BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बोड़ला में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला आधुनिक आयाम, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन की शुरुआत की है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस सुविधा के शुरू होने से अब बोड़ला विकासखंड और आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय या अन्य शहरों तक नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध यह सेवा न केवल समय और संसाधनों की बचत करेगी, बल्कि लोगों को तत्काल निदान और उपचार की सुविधा भी सुनिश्चित करेगी।
2 लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि इस मशीन के शुभारंभ से 123 ग्राम पंचायतों और 317 गांवों में रहने वाले 2 लाख 11 हजार से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इनमें से 6717 बैगा परिवार (कुल आबादी 29,586) भी शामिल हैं।
क्षेत्र में पहले से संचालित 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 3 उप स्वास्थ्य केंद्र, 512 आंगनबाड़ी केंद्र और 535 मितानीनें स्वास्थ्य सेवाएँ दे रही हैं। नई सुविधा इन सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को और सुदृढ़ करेगी।
सरकार की पहली प्राथमिकता – स्वास्थ्य
शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा –
“ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। बोड़ला जैसे अंचलों में आधुनिक जांच सुविधाएँ उपलब्ध होने से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता हैं।”
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कबीरधाम जिला स्वास्थ्य सेवाओं के आदर्श मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में उदाहरण बनेगा।
रक्तदान शिविर में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री
इस अवसर पर श्री शर्मा ने एक रक्तदान शिविर में भी भाग लिया और रक्तदाताओं से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा –
“रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियाँ बचाने में सहायक होता है। युवाओं को आगे आकर समाजहित में रक्तदान करना चाहिए।”
राष्ट्रीय स्तर पर संदेश
बोड़ला में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण और आदिवासी बहुल अंचलों में भी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की बराबरी से पहुँच सुनिश्चित करने के लिए गंभीर और प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उठाए जा रहे ये कदम प्रदेश को स्वास्थ्य सुरक्षा के नए मानकों की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धान गीला करने की बात पर पड़ोसी पर प्राणघातक हमला, पुलिस ने दोनों आरोपी किए गिरफ्तार”

Bhuvan Patel

भोरमदेव महोत्सव की तैयारिंया पूरी, महोत्सव में छत्तीसगढ़ और भारत के अलग-अलग सांस्कृतिक विधाओं का संगम

Bhuvan Patel

गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई: ग्राम पंचायत सचिव गंगाराम टंडिया तत्काल प्रभाव से निलंबित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!