कवर्धा
कबीरधाम जिले की पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई, प्रोफेशनलिज़्म और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन करते हुए युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण का मात्र 36 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस घिनौने अपराध में शामिल तीनों आदतन अपराधियों को धर दबोचा है।
यह सफलता पुलिस के “जीरो टॉलरेंस” रुख और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मंशा को स्पष्ट करती है।



