BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

विजयादशमी हमें अहंकार त्यागकर सेवा और भाईचारे का संदेश देती है : विधायक भावना बोहरा”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैदान में दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और नगरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएँ दीं।
लोकगायिका सीमा कौशिक ने भक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हजारों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।
संबोधन में विधायक बोहरा ने कहा –
“विजयादशमी का पर्व हमें अपने अंदर के अहंकार को त्यागकर सेवा, सत्कार और भाईचारे की ओर प्रेरित करता है। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमारे लिए कर्तव्यनिष्ठा और सुशासन की प्रेरणा हैं।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में पंडरिया उपेक्षित रहा, जहाँ भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हावी रही, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार में पंडरिया विकासशील से विकसित की ओर बढ़ रहा है। अधोसंरचना, जनहित योजनाओं और सुशासन के जरिए विधानसभा अब समृद्धि की राह पर है।
भावना बोहरा ने विजयादशमी को केवल धार्मिक पर्व न मानते हुए इसे सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रावण विद्या और वैभव में श्रेष्ठ होते हुए भी अहंकार के कारण नष्ट हुआ। यह पर्व हमें लालच, क्रोध और घमंड जैसी बुराइयों का अंत कर सत्य और धर्म की राह अपनाने का संदेश देता है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हर युग और हर समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें शिक्षा, सामाजिक समरसता, आर्थिक समृद्धि और सुशासन स्थापित करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद प्रतिनिधि, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

6 साल से अनुपस्थित सहायक शिक्षिका बर्खास्त, DEO ने दिखाई सख्ती

Bhuvan Patel

कवर्धा के कासिम खान ने आदिवासी महिला को लोहे के रॉड से मारकर किया हत्या , गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से सड़क निर्माण हेतु मिली 28 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!