BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

डीपीएस कवर्धा में संवेदनशीलता और संरक्षण की मिसाल बनी कार्यशाला

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर 2025) के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में “मानव एवं वन्यप्राणी सह-अस्तित्व” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल (भा.व.से.) के निर्देशन तथा अधीक्षक, भोरमदेव अभ्यारण्य श्रीमती अनिता साहू के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सह-अस्तित्व की भावना को विकसित करना था।
इस अवसर पर परिक्षेत्र अधिकार एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के पर्यावरणीय महत्व, उनके संरक्षण की आवश्यकता और मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों की जानकारी दी।

विद्यालय में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने “संरक्षण से सह-अस्तित्व तक” के संदेश को अपने शब्दों और रंगों से सजीव किया।
प्राचार्या श्रीमती ग्रेसिया ऐन फीग्रेड ने अपने उद्बोधन में कहा —
“संरक्षण केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक सतत् संकल्प है। प्रकृति और वन्यजीव हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। यदि हमें सुरक्षित भविष्य चाहिए, तो आज से ही अपने व्यवहार में संवेदनशीलता लानी होगी।”

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी और वनरक्षक भी उपस्थित रहे,
जिन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे समाज में वन्यजीव संरक्षण का संदेश फैलाएं और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनें।
यह कार्यशाला न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि इसने यह स्पष्ट किया कि संवेदनशील पीढ़ी ही सुरक्षित प्रकृति की आधारशिला है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अपर कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ों को भावभीनी विदाई

Bhuvan Patel

घटिया निर्माण की भेंट चढ़ रही नहर नाली, जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

Bhuvan Patel

वनोपज खैर लकड़ी का अवैध परिवहन करते ट्रक जप्त, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!