BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जनसेवा की नई मिसाल — कबीरधाम में सशक्त स्वास्थ्य ढांचे के लिए मिली 5 करोड़ की स्वीकृति

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के अंतर्गत कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है।
उप मुख्यमंत्री, कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से जिले के दो प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण और उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है।

इस स्वीकृति के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन हेतु 2 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

वनांचल और जनजातीय क्षेत्रों को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य ढांचा
निर्माण और उन्नयन कार्य पूर्ण होने पर जिले के वनांचल और जनजातीय बहुल क्षेत्रों, विशेषकर तरेगांव जंगल और पिपरिया के नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी।

नए भवनों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्रसव सुविधा, रोग निदान, दवा वितरण और आपात चिकित्सा सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। अब ग्रामीणों को इलाज के लिए दूरस्थ अस्पतालों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
“हर गांव में स्वास्थ्य सुविधा” — सरकार की प्राथमिकता
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसके अपने गांव में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो।
सरकार जनजातीय और वनवासी अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
यह स्वीकृति जिले के नागरिकों के लिए जीवन-गुणवत्ता सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

क्षेत्र में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने जताया आभार
स्वीकृति की जानकारी मिलते ही तरेगांव जंगल, पिपरिया और आसपास के गांवों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से सुदृढ़ स्वास्थ्य ढांचे की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है।
आधुनिक चिकित्सा ढांचे से बढ़ेगी सेवा गुणवत्ता
नए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।
रोगी सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह स्वीकृति कबीरधाम जिले को “स्वास्थ्य सशक्त जिला” बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है और सरकार की जनहित, जनकल्याण तथा सर्वसमावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मदिरा प्रेमियों ने कहा सरकार कमजोरी का उठा रहा है फायदा

Bhuvan Patel

कबीरधाम में नवरात्रि पंडाल को लेकर बवाल, पुलिस बल तैनात – महिला आरक्षक घायल

Bhuvan Patel

मतदान समाप्ति के 48 घंटे के पहले सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने शुष्क अवधि घोषित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!