BP NEWS CG
Breaking Newsपंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

विकास के लिए प्रतिबद्धता – भावना दीदी ने किया 70 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा (भावना दीदी) ने विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ग्राम कुम्ही, बोड़तरा खुर्द और छीतापार कला में 70 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में चेक डेम, सीसी रोड, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं का विकास शामिल है।
0भावना दीदी ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना और संसाधनों के सतत विकास को प्रदेश की उन्नति का आधार बताया। उन्होंने आगे कहा कि गांव-गांव में विकास की रोशनी पहुँचाना, सुगम आवागमन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता और आवासीय सुविधा सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने ग्रामवासियों को यह भी बताया कि कुम्ही से बोड़तरा मार्ग का 3 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।
भावना दीदी की यह प्रतिबद्धता दर्शाती है कि वे न केवल क्षेत्र की जनप्रतिनिधि हैं बल्कि जनता के विश्वास की प्रतीक भी हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नरेगा से आत्मनिर्भरता की राह : पंडरिया के रामफल ने पशुशेड निर्माण से साकार किया स्वरोजगार का सपना

Bhuvan Patel

युवक की निर्मम हत्या — कबीरधाम पुलिस की फुर्ती से महज 2 घंटे में आरोपी धर दबोचा

Bhuvan Patel

नगरीय निकाय चुनाव में जनता के उत्साह और भाजपा के प्रति समर्थन से पंडरिया में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!